हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। 70 वर्ष की आयु में सवायजपुर तहसील क्षेत्र के बाजपुर नकटौरा गांव के गुरुबक्श सिंह लगभग हर माह लड़खड़ाते कदमों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच जाते हैं। लगभग चार दशक पूर्व अपनी खो चुकी जमीन को पाने की आस उन्हें अक्सर तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक ले आती है। सोमवार को जब वो जिलाधिकारी से मिलने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी और जिलाधिकारी जन सुनवाई कर जा चुके थे। गुरुबक्श सिंह ने बताया 40 वर्ष पूर्व आई बाढ़ में उनके सभी भूखंड नदी में समा गए थे। तब से ही वो अपने खेतों की नाप के लिए दौड़ रहे हैं, जवानी से बुढ़ापा आ गया पर उसको अपना ही पैत्रक खेत नहीं मिल पाया। बताते हैं, कुछ भूखंड नकटौरा में हैं, जिनकी नाप के लिए उसने लेखपाल, तहसीलदार, उपजिलाधिकारी सहित जिलाधिकारी को कई कई बार शिकायती पत्र दिए। अधिकारी उसके ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.