मधुबनी, सितम्बर 15 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के महासिंह हसौली वार्ड 12 में एक 40 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जीवन-लीला समाप्त कर ली। मृतका रामकिशुन सदाय की पत्नी ममता देवी बतायी गई है। घटना शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे घटित हुई बतायी जा रही है। रविवार सुबह सूचना मिलते ही एसआई शालिनी कुमारी गुप्ता, एसआई लक्ष्मण साह तथा 112 नंबर पर प्रतिनियुक्त एसआई रामजी सिंह पुलिस बलों संग घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि मृतका का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर बाताबाती हुई थी। ऐसी बात मृतका की पुत्री ने भी पुलिस को बतायी है। जानकारी के अनुसार, मृतका ममता देवी को दो पुत्र व तीन पुत्री है। पुत्री ने बताया कि शनिवार रात खाना खाकर परिवार के सभी लोग सो गए। रात करीब दो बजे के आसपास मृतका ममता देवी ने फांसी लगाकर अपनी ज...