गौरीगंज, दिसम्बर 8 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस द्वारा रविवार देर शाम चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से 40 लीटर कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि जाखा शिवपुर भट्ठे के पास से अंसार उर्फ अजीज अहमद निवासी कोड़री को 10 लीटर शराब, रामरायपुर नहर पुलिया के पास अनंत राम यादव निवासी मिश्र का पुरवा कुंडा नेवादा को 10 लीटर, टिकरा नहर पुल के पास से महेंद्र कुमार तिवारी निवासी कुंडा नेवादा को 10 लीटर तथा दादरा निवासी अजय कुमार को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...