रामपुर, फरवरी 5 -- रामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से 40 लाख रुपये की लागत से शंकरपुर-पटवाई मार्ग पर पुलिया का निर्माण शुरू हो गया है। यह पुलिया बनने से ग्राम शंकरपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से लोगों को राहत मिलेगी। हिन्दुस्तान ने बोले रामपुर के जरिये 19 जनवरी के अंक में इस समस्या को प्रमुखता के साथ में प्रकाशित किया था। शंकरपुर से पटवाई की दूरी 10 किमी के करीब है। इस मार्ग पर दीनपुर, मनकरा, हरियाल, भंवरका, भंडपुरा, राजा रामपुर, खजुरिया, कलरख, पटरिया, नदनऊ आदि दर्जनों गांवों पड़ते हैं। जिनके लोगों का हर रोज रामपुर, धमोरा या पटवाई की ओर आना-जाना होता है। शंकरपुर में रेलवे क्रासिंग के पास में यह पुलिया बीते कई महीनों से जर्जर अवस्था में थी। इस पुलिया की रेलिंग ...