गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी के सेक्टर-88 स्थित मर्चेंट प्लाजा सोसाइटी के निर्माणाधीन फ्लैट्स में हाथ साफ करने वाले एक शातिर गैंग को गुरुग्राम पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों ने सोसाइटी से करीब 40 लाख रुपये मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी किया था। पुलिस ने न केवल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, बल्कि चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी भी बरामद कर ली है। बेसमेंट को बनाया था कलेक्शन सेंटर पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने बड़ी ही चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने सबसे पहले फ्लैट्स से एसी, फ्रिज और एलईडी टीवी निकालकर सोसाइटी के ही बेसमेंट में इकट्ठा किए। इसके बाद पांच और छह फरवरी 2026 की दरम्यानी रात को सारा सामान एक पिकअप गाड़ी में लोड कर मानेसर स्थित एक कबाड...