गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में गर्मी का सितम कम होता नजर नहीं आ रहा है। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहा। इसके कारण तापमान के साथ हीट इंडेक्स में इजाफा हो गया। सोमवार को हीट इंडेक्स 48 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। महानगर में लोगों को प्रचंड गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को बादलों के बीच तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। सोमवार सुबह आसमान में बादलों के छोटे टुकड़े मौजूद रहे। दिन चढ़ने के साथ बादल गुम हो गए और चटक धूप हुई। दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। बीते 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में जरूर गिरावट हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.