सोनभद्र, सितम्बर 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे के बाद हुई 40 मिनट की बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया। झमाझम बारिश होने के चलते राबर्ट्सगंज नगर के नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। लोगों को आवागन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जनपद में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के चलते धान की फसल को काफी नुकसान हो रहा था। दो दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते धान की फसल को संजीवनी मिली है। बारिश के चलते किसानों में भी हर्ष देखा जा रहा है। हालांकि नगर के लोगों के लिए बारिश समस्या बन गई है। दोपहर दो बजे के बाद हुई बारिश के चलते राबर्ट्सगंज नगर के मंडी समिति के सामने और धर्मशाला चौक पर सड़क पर पानी भर गया। वहीं राबर्ट्सगंज मेन बाजार में भी सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.