फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- नवाबगंज। बिजली निगम ने बुधवार को क्षेत्र के भगोरा गांव में बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत एक विशेष शिविर का आयोजन किया। शिविर में बकाया राशि की वसूली के साथ-साथ सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान करीब 1 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई। कार्यवाही के दौरान विभाग ने उन 40 उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया, जिन्होंने लंबे समय से अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया था। टीम ने मौके पर ही इन 40 डिफाल्टरों के कनेक्शन काट दिए। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य बकायेदारों में भी हड़कंप मचा रहा। एक ओर जहां कार्रवाई हुई, वहीं दूसरी ओर 20 उपभोक्ताओं ने सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए अपने पुराने विवादों और बकाये का निपटारा किया। नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा ने बताया कि इस योजना के तहत बकायेदार उपभ...