बागपत, नवम्बर 29 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए है। जिसमें कहा गया है कि 40 फीसद से अधिक दिव्यांगता वाले परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र की सुविधा दी जाए। यदि उनका विद्यालय केंद्र नहीं बना है, तो ऐसी स्थिति में दिव्यांग परीक्षार्थियों को सात किलोमीटर की दूरी पर ही समायोजित किया जाए। पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। 18 फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 26 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि 40 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता वाले दिव्यांग छात्र/छात्राओं को यदि उनका विद्यालय परीक्षा बनाया गया है, तो उन्हें स्वकेन्द्र की सु...