मुजफ्फरपुर, जून 18 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। जलिलनगर गांव स्थित एसएच 74 पर चेकपोस्ट के पास मंगलवार की रात वाहन जांच के दौरान 40 पुड़िया स्मैक के साथ पुलिस ने बतरौलिया निवासी बाइक सवार कुणाल कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरा फरार हो गया। कांड के अनुसंधानकर्ता अंकित कुमार ने बताया कि एक ही बाइक से कुणाल अपने साथी के साथ मनिकपुर की ओर आ रहा था। पुलिस ने बाइक रोकवाकर तलाशी ली, जहां कुणाल के पास से 40 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया, जबकि दूसरा तस्कर फरार हो गया। बाइक जब्त कर ली गई। फरार तस्कर सरैया थाने के एक गांव का बताया जा रहा है। कुणाल से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.