भदोही, जनवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में यूपी बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए करीब ढाई हजार कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। इसमें 17 सौ माध्यमिक और आठ सौ बेसिक के शिक्षक कक्ष निरीक्षक बनाए जाएंगे। बता दें कि 26 जनवरी के बाद से कक्ष निरीक्षकों की सूची विभाग तैयार करेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54 हजार 371 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी कराने के लिए प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग की ओर से हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। एक-एक कक्ष में छात्र संख्या के आधार पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी। इसके लिए राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.