चित्रकूट, जनवरी 29 -- चित्रकूट, संवाददाता। शहर को क्लीन सिटी बनाने के लिए नगर पालिका की तरफ से घर-घर कूड़ा कलेक्शन को लेकर गाडियां दौड़ाई जा रही है। इसके बावजूद काफी लोग मोहल्लों में खाली पड़े प्लाटों में कचरा फेंक रहे है। जिसकी दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोग परेशान होते है। इसके अलावा निर्धारित कूडा प्वाइंटों से पालिका की गाडियां दोपहर तक कचरा उठाती है। तब तक अन्ना गोवंश से लेकर सुअर कचरे को फैलाते रहते है। नगर पालिका कर्वी क्षेत्र में रोजाना औसतन करीब 40 टन कचरा निकलता है। इसमें 60 फीसदी यानि कि 24 टन कचरा गीला होता है। इसके अलावा करीब 16 टन सूखा कचरा रोजाना निकल रहा है। पालिका ने शहर से करीब सात किमी दूर पहाड़ के नीचे मरजादपुर गांव के पास आबादी क्षेत्र से हटकर प्रोसेसिंग प्लांट संचालित कर रखा है। जिसमें कचरा निस्तारण किया जा रहा है। यहां प...