झांसी, फरवरी 18 -- झांसी (समथर), संवाददाता समथर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बसोबई में बीते रोज घर आ रहा 34 वर्षीय युवक बेतवा नहर प्रखंड में डूब गया था। वहीं 40 घंटे चले लंबे रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव नहर से बरामद किया गया। इकलौते बेटे का शव देख परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। उसकी पत्नी बेहोश हो गई। वहीं मासूम बच्चों के सिर पिता का साया उठ गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बसोबई निवासी परशुराम अहिरवार चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनका इकलौता बेटा जितेंद्र (34) रविवार की शाम खेत से घर आ रहा था। तभी कोई तेज रफ्तार वाहन निकला। उससे बचने के चक्कर वह घबराकर करीब से निकल रही बेतवा प्रखंड नहर में गिरकर पानी में बहकर डूब गया था। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली। रेस्क्यू शरू किया। गोताखोरों की मदद ली। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। फि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.