अररिया, फरवरी 5 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बेंगवाही गांव में छापेमारी कर 40 ग्राम स्मैक, एक देशी लोडेड कट्टा, चार जिंदा कारतूस, 17 मोबाइल, सात फायर किया हुआ खोखा, 4500 रुपये, और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश रानीगंज थाना क्षेत्र के बेंगवाही गांव के जय कुमार मंडल पिता दिलीप मंडल है। मामले को लेकर बुधवार को एसडीपीओ सुशील कुमार ने रानीगंज थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि रानीगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेंगवाही गांव के जय कुमार मंडल अररिया से स्मैक और हथियार लेकर अपने घर आये है। सूचना मिलने पर एक पुलिस की टीम का गठन किया गया। इसके बाद जय कुमार मंडल के घर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान उनके घर से 40 ग्राम स...