बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ परिवार कल्याण संबंधी परामर्श भी दिया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भारती भूषण ने कुल 40 गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान पांच महिलाएं एनीमिया से ग्रसित पाई गईं। शिविर में महिलाओं की ऊंचाई, वजन, हेमोग्लोबिन, मूत्र, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एचआईवी आदि की विस्तृत जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने गर्भवती महिलाओं को अपने भोजन में प्रोटीन और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने नोनी का साग, रागी, पीले पके फल, दूध, मछली, कलेज...