साहिबगंज, अप्रैल 25 -- साहिबगंज। साहिबगंज व आसपास के इलाके में गुरुवार से हीट वेव चलने की रफ्तार तेज रही। अधिकतम तापमान में भी इजाफा हुआ है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के उम्मीद नहीं है। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इस मौसम का यह सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इधर, गर्मी के चलते खासकर बच्चों व बुजुर्गो के अलावा बीमार लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दोपहर 12 बजे के यहां बाजार की मुख्य सड़कों पर सुन्नाटा पसर जा रहा है। स्कूल की छुट्टी केबाद छोटे-छोटे बच्चों को घर आने में दिक्कत हो रही है। राजमहल। तेज धूप व भीषण गर्मी के चलते सुबह 10:00 के बाद से ही यहां बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। सरकारी कार्यालयों में जरूरत से ही लोग पहुंच रहे हैं। गमछा, छाता आदि लेकर लोग घर से बाह...