हजारीबाग, मार्च 28 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता उपायुक्त नैंसी सहाय ने बुधवार को डीएमएफटी मद से प्रदत रोबोटिक सोलर मोबाइल पंप सेट का वितरण किया। चुरचू, केरेडारी,डाडी व सदर प्रखंड के कुल 40 चयनित कृषकों को यह सोलर मोबाइल पंप सेट दिया गया। इस वितरण कार्यक्रम में उपायुक्त ने इस मोबाइल सोलर मोटर पंप के संचालन की प्रक्रियाओं को जाना तथा लाभुक किसानों को संबोधित किया। उपायुक्त ने कहा कि मोबाइल सोलर पंप सेट के माध्यम से कृषक एक से अधिक खेतों में आसानी से सिंचाई का कार्य कर सकते है। सुगम सिंचाई की व्यवस्था हो जाने से कृषक उन्नत पैदावार कर अपने जियोकोपार्जन में सकारात्मक बदलाव का सकते है। उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने भी उपस्थित लाभुक किसानों को सोलर आधारित पंप से सिंचाई कृषि कार्य में अधिकता लाने की बात कही। उन्होंने इसके बेहतर रख रखाव करने तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.