उरई, जनवरी 5 -- उरई। उरई कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को रविवार रात को मुखबिर की सूचना पर जालौन रोड स्थित आईटीआई कॉलेज के पास से एक गांजा तस्कर को 40 किलो से ज्यादा गांजा ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया। तस्कर इस गांजे को मोटरसाइकिल पर रखकर सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। बरामद गंजे की कीमत तकरीबन आठ लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया उरई कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम बीती रात आईटीआई के पास चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली के गांजा तस्कर बाइक में गांजा की खेप लेकर जा रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई भूपेंद्र कुमार स्वाट टीम प्रभारी वरुण प्रताप जेल चौकी इंचार्ज अनिल कुमार तथा स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल रवि के अलावा हरिओम सौरभ आकाश और कर्मवीर ने घेराबंदी कर बताए गए हुलिये वाले मोटरसाइकिल च...