लातेहार, मार्च 27 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। प्रखण्ड कार्यालय में संचालित आधार सेंटर में करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर से आधार अपडेट,सुधार और नया रजिस्ट्रेशन के लिए ग्रामीण आ रहे हैं। इतनी दूर से ग्रामीणों को इसके लिए आने से काफी परेशानी उन्हें झेलनी पड़ रही है। आधार सेंटर में काफी भीड़ उमड़ने के कारण ग्रामीणों को तीन -चार दिन आधार अपडेट,सुधारने आदि के लिए आने पर विवश होना पड़ रहा है। उसमे भी दिनभर उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ ही जगह आधार अपडेट आदि का कार्य होता है। जिस कारण अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर ग्रामीणों को यहां आना पड़ रहा है। प्रमिला देवी ने बताया कि तीन बच्चों को लेकर तीन दिन से वह अपडेट के लिए काफी दूर से आ रही है। वहीं सरयू प्रखण्ड के कुकु की उर्मिला देवी ने बताया कि उस क्षेत्र में आधार सेंटर नहीं है। जिस कारण अपना बच्चा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.