गिरडीह, नवम्बर 14 -- गिरिडीह। जिले के अंतिम व्यक्ति तक को स्वास्थ्य की सेवाएं घर के पास ही मिले। इसी सोच के साथ सरकार और जिला प्रशासन 71 नए हेल्थ सब सेंटर जिलेभर में बनाने जा रही है। इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरु हो गई। वेबसाइट में निविदा प्रकाशन की तिथि 24 नवम्बर को मुकर्रर है। निविदा प्राप्ति की तिथि इसी 24 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक निश्चित है। ई-निविदा 08 दिसम्बर को जिला अभियंता, जिला परिषद के कार्यालय में खोले जाएंगे। सभी 71 हेल्थ सब सेंटर 9 माह में बनकर तैयार भी हो जाएंगे। सभी सेंटरों पर खर्च होंगे 40 करोड़: जिलेभर में कुल 71 नए हेल्थ सब सेंटर बनाए जाएंगे। जिसकी कुल लागत 39 करोड़ 40 लाख 50 हजार है। विभाग की माने तो हरेक सेंटर के निर्माण पर 55.50 लाख खर्च होंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा...