गोड्डा, जनवरी 16 -- गोड्डा। झारखंड सरकार के श्रम, उद्योग एवं नियोजन राज्य मंत्री संजय प्रसाद यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर दो दिवसीय दौरे के क्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं के साथ-साथ विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। राज्य मंत्री ने बताया कि वर्षों से लंबित सैदापुर बियर चेक डैम सिंचाई योजना, जिसकी अनुमानित लागत करीब 40 करोड़ रुपए है, को लेकर सरकार स्तर पर सकारात्मक सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के धरातल पर उतरने से बड़े पैमाने पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और कृषि व्यवस्था मजबूत होगी। संजय प्रसाद यादव ने कहा कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या किसानों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.