रायबरेली, दिसम्बर 10 -- रायबरेली। गंगागंज के दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में 40वां सांस्कृतिक एवं क्रीडा दिवस मनाया गया। निर्देशक ए सिद्धू व प्रधानाचार्या प्रेरणा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि डा गौरव गुप्ता ने प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। खेल प्रतियोगिताओं में रिले दौड़, सौ मीटर दौड़ आदि आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं के आधार पर सभी को प्रोत्साहित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...