हापुड़, जनवरी 8 -- नगर की गढ़ रोड से गांव जरौठी जाने वाले संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसपर करीब 4 करोड़ 94 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने गुरूवार को सड़क के चौड़ीकरण का भूमि पूजन किया। नगर के गढ़ रोड के सामने से जरौठी जाने वाला रास्ता काफी संकरा और बदहाल पड़ा है। इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों व कालोनी के लोग काफी समय से सदर विधायक से सड़क निर्माण और चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। इसपर सदर विधायक ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शासन को प्रस्ताव बनवाकर भेजा। शासन से मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गई। ऐसे में गुरूवार को सड़क के चौड़ीकरण के निर्माण का भूमि पूजन किया गया। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती का स्थानीय...