चम्पावत, जनवरी 3 -- टनकपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 4.85 स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने डिग्री कॉलेज के निकट चेकिंग के दौरान एक युवक की तलाशी ली। तलाशी में कुलेठी निवासी प्रभात जोशी के कब्जे से 4.85 ग्राम स्मैक बरामद की। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। टीम में एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत, कांस्टेबल कमल कुमार और प्रकाश सिंह शामिल रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...