सहारनपुर, दिसम्बर 26 -- शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय में डीएम मनीष बंसल ने नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को खुराक पिलाकर विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। 24 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले में 4.82 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि विटामिन ए बच्चों के लिए सुरक्षा कवच जैसा है, जिसे हर बच्चे तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्री इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि विटामिन ए सम्पूरण अभियान प्रति वर्ष दो चरणों में आयोजित किया जाता है। इस बार का अभियान शुक्रवार से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगा। खुराक बुधवार और शनिवार को आयोजित टीकाकरण सत्रों में बच्चों को दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.