लखनऊ, दिसम्बर 3 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त अनुपम सिंह ने फर्जी दस्तावेज पर फर्म का पंजीकरण कराने वाले कारोबारी के खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज पर पंजीकरण कराकर आरोपी ने करीब 26.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया। जीएसटी रिटर्न आवेदन के लिए करीब 4.81 करोड़ रुपये दिखाकर टैक्स चोरी की। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सहायक आयुक्त अनुपम सिंह ने बताया कि कृष्णानगर एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी1 के पते पर 21 जनवरी को मेसर्स एके इंटरप्राइजेज फर्म पंजीकरण कराया गया। फर्म का मालिक अक्षय अरुण जोहरे निवासी महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला है। फर्म कैंवस पेंटिंग और स्टेशनरी से संबंधित सामान की थी। सहायक आयुक्त ने बताया कि उक्त पते पर कोई भी फर्म नहीं मिली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.