लातेहार, फरवरी 10 -- लातेहार,प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने लातेहार शहर से ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक विशाल पासवान पिता संतोष पासवान, बहेराटांड़ लातेहार के रहने वाला हैं। थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने इस आशय की जानकारी प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि विशाल पासवान को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से अलग-अलग कागज में रखी 13 पुड़िया में लगभग 4.76 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए है। थाना प्रभारी ने बताया कि एनसीबी द्वारा एसपी कुमार गौरव को शिकायत मिली थी कि मानस पोर्टल के जरिए अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद सीओ नंदकुमार राम को सूचित कर छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.