जमुई, जनवरी 12 -- बरहट। निज संवाददाता मॉडल रेलवे स्टेशन जमुई पर यात्री सुविधाओं और माल ढुलाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने की दिशा में रेल विभाग ने एक बड़ी और अहम पहल की है। स्टेशन के बुनियादी ढांचे को आधुनिक स्वरूप देने को लेकर विभाग द्वारा 4.50 करोड़ रुपये की लागत की राशि स्वीकृत की गई है। वर्षों से लंबित मांगों और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जिसमे प्लेटफार्म, रेल लाइन, गुड्स वार्फ और अन्य आवश्यक ढ़ांचागत सुविधाओं के विस्तार से स्टेशन की कार्यक्षमता को बढ़ाया जाएगा। मालगाड़ी सेटिंग यार्ड और गुड्स वार्फ का होगा विस्तार रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत दिल्ली एंड की ओर प्लेटफार्म संख्या-1 पर स्थित मालगाड़ी सेटिंग यार्ड का विस्तार किया जाएगा। वहीं हावड़ा...