पिथौरागढ़, मार्च 21 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। देव सिंह मैदान का लगभग 4.50 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा। शुक्रवार को मेयर कल्पना देवलाल ने देव सिंह मैदान का निरीक्षण किया। मेयर कल्पना ने कहा कि देवसिंह मैदान में लगभग 4 करोड़ 50 लाख की लागत से फुटबाल मैदान,मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए एक करोड़ की धनराशि उपलब्ध हो गई है। मेयर ने मैदान विस्तार व निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों,खेल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। उन्होंने निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ करने के आदेश दिए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, महेंद्र लुंठी, फुटबाल कोच मनोज पुनेठा, पार्षद करन सिंह, त्रिलोक महर, आरईएस के सहायक अभियंता नीरज ओली, कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार, नगर निगम सहायक अभियंता उमेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.