रांची, अप्रैल 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। पंडरा ओपी क्षेत्र के आईटीआइ बस स्टैंड के पास गुमटी से गांजा के साथ गिरफ्तार चार आरोपियों को रविवार को पुलिस ने होटवार जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने अलग-अलग पैकेट में साढ़े चार किलो गांजा बरामद किया था। सभी नशीले पद्धार्थ का धंधा करने वाले संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इन्हें सुखदेवनगर व पंडरा ओपी पुलिस ने छापामारी कर शनिवार को रात में पकड़ा था। जेल भेजे गए आरोपी प्रिंस कुमार सिंह हेहल वृंदावन नगर, अजीत कुमार साहू मुड़ला पहाड़, दामोदर साहू पुंदाग के शालीमार बाग अवधेश नगर और संजय साहू मधुकम महुआ टोली का रहने वाला है। इनमें से प्रिंस कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और वे नशीले पद्धार्थ का धंधा करने के आरोप में पूर्व में डोरंडा, सुखदेवनगर व कोतवाली थाना पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.