बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के चार लाख 21 हजार 354 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। इसके तहत उनके खातों में हर माह 11 सौ रुपए भेजे जा रहे हैं। वहीं बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना से जिला के एक हजार 74 कुष्ठ रोगियों को प्रति माह 15 सौ रुपए पेंशन राशि दी जा रही है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक स्वेता ने बताया कि मुख्यमंत्री भिक्षावृति निवारण योजना के तहत शांति कुटीर में 45 महिलाओं को तो सेवा कुटीर में 32 पुरुषों को रखा गया है। वहां उनके आवासन से लेकर इलाज तक की पूरी व्यवस्था है। इसके साथ ही अंतरजातिय विवाह करने वाले 183 लाभुकों को एक एक लाख का बॉंड दिया गया है। वहीं निशक्तता विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 176 लाभुकों को एक एक लाख का बॉंड उपलब्ध कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस...