बदायूं, दिसम्बर 12 -- बदायूं, संवाददाता। जनपद में मतदान सूची को तैयार करने के लिए एसआइआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान को निर्वाचन आयोग से और दो सप्ताह का समय बढ़ा दिया है। वैसे तो लगभग शतप्रतिशत कार्य हो गया है मैपिंग और अपलोडिंग का कार्य चल रहा है। बाकी बीएलओ और बीएलई अब दो और सप्ताह बूथों पर बैठकें करेंगे। जिसमें जो फार्म रह गए हैं जिनके घर पर लोग नहीं थे बाहर गए थे उनको भरवायेंगे। जिन महिलाओं की डिटेल मायके की मिल गई है उसको पूरा करेंगे। बीएलओ सूची को सटीक तैयार करने सुबह से शाम तक बिना रुके कार्य करने में जुटे हुए हैं। गुरुवार को जनपद में एसआईआर कार्य जारी रहा। वैसे तो आखिरी दिन था और कर्मचारी-अधिकारी पूरी जीजान के साथ कार्य में जुटे, मगर दोपहर से पहले ही पता चला कि दो सप्ताह का समय बढ़ा दिया गया है तो बीएलओ सहित अधिकारियों ने कुछ ...