औरंगाबाद, जनवरी 4 -- माली थाना पुलिस ने रविवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के फुलडीहा बिगहा में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही शराब बना रहे तस्कर मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब भट्टी को ध्वस्त किया और करीब चार हजार लीटर जावा महुआ शराब को विनष्ट किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब निर्माण के लिए रखे गए लगभग चार हजार किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि तस्कर बिक्री के उद्देश्य से शराब तैयार कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब पर पूर्ण रूप से रोक लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...