नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- आईपीएल 2025 के 32वें मैच में क्रिकेट फैंस को सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिला। बुधवार को दिल्ली कैपिल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए। राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन ही बना सकी, इसके बाद सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली को जीत के लिए 12 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली ने राहुल और स्टब्स की मदद से दो गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शिमरन हेटमायर और रियान पराग को सुपर ओवर में उतारा, दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी की। राजस्थान की टीम सुपर ओवर में पांच गेंद ही खेल सकी। क्योंकि उसके दोनों विकेट गिर गए थे। राजस्थान की ओर से संदीप शर्मा ने सुपर ओवर किया। दिल्ली की ओर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.