लातेहार, जुलाई 6 -- चंदवा, प्रतिनिधि। झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन की बैठक शनिवार को रामजतन भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संजय गोप ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से केंद्रीय मजदूर संगठनों एवं कर्मचारी संघों के द्वारा 9 जुलाई को घोषित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को अपना समर्थन देते हुए आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लाये जा रहे चार लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों के खिलाफ है। केंद्र सरकार अपने पूंजीपति साथियों को खुश करने के लिए 44 श्रम संहिता को समाप्त कर चार श्रम संहिता कानून को लाना चाह रही है। इस कानून के आ जाने से मजदूरों के मौलिक अधिकारों का हनन होगा। उन्होंने बताया कि आम हड़ताल के मध्यम से चार लेबर कोर्ट को रद्द करने के साथ-साथ सार्वजनिक क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.