बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- 4 लेबर कोड को निरस्त करे केंद्र सरकार, नहीं तो होगा आंदोलन श्रमिक व किसान विरोधी नीतियों के विरोध में आज श्रम हड़ताल ट्रेड यूनियन के सदस्य करेंगे काम काज ठप फोटो: यूनियन: धनेश्वघाट में बुधवार को बैठक में शामिल एक्टू के प्रतिनिधि। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की मजदूर, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड (ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड) यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को धनेश्वरघाट मोहल्ले में बैठक की। एक्टू के मकसूदन शर्मा, विनाद रजक ने कहा कि चार लेबर कोड को केंद्र सरकार निरस्त करे, नहीं तो आंदोलन होगा। श्रमिक व किसान विरोधी नीतियों के विरोध में गुरुवार को श्रम हड़ताल किया जाएगा। इसमें ट्रेड यूनियन के सदस्य काम काज ठप करेंगे। उन्होंने लोगों से इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। लोगों ने कहा कि मन...