पलामू, जुलाई 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के रेड़मा स्थित इप्टा कार्यालय में संयुक्त ट्रेड यूनियन ने रविवार को लेबर कोड के खिलाफ नौ जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने पर विमर्श किया। झारखंड राज्य दिहाड़ी मजदूर यूनियन के (संबद्ध एटक) के महासचिव राजीव कुमार, झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ(संबद्ध एक्टू) की अध्यक्ष अनीता देवी, कॉर्डिनेशन कमेटी सफाई कर्मचारी यूनियन की सचिव दिव्या भगत, एम्पलाइज फेडरेशन के अंकित कुमार एवं अन्य ट्रेड यूनियंस के सदस्यों ने सक्रिय रूप से हड़ताल को सफल बनाने की बात कही। बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर ट्रेड यूनियन के नेताओं ने कहा कि नौ जुलाई को देश भर के ट्रेड यूनियंस ने आम हड़ताल की घोषणा की है। यह हड़ताल केंद्र सरकार के 4 लेबर कोड के खिलाफ है। आजादी के आंदोलन के समय से लेकर आज तक मजदूरों ने लड़कर, हड़ताल कर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.