समस्तीपुर, फरवरी 21 -- चकमेहसी, एसं। चकमेहसी पुलिस ने एएसआई नौशाद अंसारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सैदपुर में छापेमारी कर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैदपुर पंचायत के वार्ड 10 निवासी रामबालक सहनी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने 4 लीटर देशी शराब बरामद किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष शब्बीर खान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...