मधुबनी, दिसम्बर 12 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना क्षेत्र में अलग अलग दो घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एक मामले में जहां करीब 4 लाख के जेवरात व महत्वपूर्ण कागजात चोरी हुई है वहीं, दूसरी ओर घर का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण की चोरी की बात सामने आ रही है। पहली बड़ी चोरी की घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के पतौना गांव की है। पीड़ित सुनीता देवी अपनी बेटी के इलाज के लिए पटना गई थी। इलाज के बाद जब वह पटना से जयनगर पहुंची तो गांव के लोगों ने उन्हें फोन पर घटना की सूचना दी। घर पहुंचे पर सुनीता देवी ने देखा कि घर का मुख्य गेट टूटा हुआ था। घर के अंदर खिड़की के ग्रिल का गेट भी टूटा पाया गया। कमरे में रखा सामान इधर उधर बिखरा था। अलमारी टूटी थी। जिसमें रखे कीमती जेवरात और दस्तावेज गायब थे। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए सामान म...