नई दिल्ली, मई 1 -- Zomato Share Price: जोमैटो ने 15 मिनट में फूड डिलीवर करने वाली क्विक सर्विस पर रोक लगा दी है। जोमैटो ने अपने ऐप से इस सर्विस को शुरू करने के सिर्फ चार महीने बाद ही चुपचाप हटा दिया है। जोमैटो ऐप के लैंडिंग पेज पर इस सर्विस को खूब प्रचार किया गया था लेकिन अब यह बेंगलुरु, गुरुग्राम, हैदराबाद, मुंबई और अन्य कई शहरों में उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इस संबंध में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। यह भी संभव है कि जोमैटो इस सुविधा को पूरी तरह से बंद न करे और बाद में दूसरा एडिशन जारी कर सकता है। आपको बता दें कि क्विक सर्विस के तहत जोमैटो दो किलोमीटर के दायरे में स्थित चुनिंदा रेस्तरां से रेडी-टू-ईट फूड पेश करती थी।दूसरे प्रयास में भी बंद हुई सर्विस यह दूसरी बार है जब जोमैटो ने क्विक सर्विस में एंट्री ली थी। इससे पहले 2022 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.