देवघर, मार्च 4 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा हादसे में महिला की मौत के बाद रविवार को हुए उपद्रव के बाद चार पुलिस अधिकारियों और तीन हवालदारों ने थाना में आवेदन दिया है। आरोप लगाया गया है कि उपद्रवियों ने मारपीट, अभद्र व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले में 25 नामजद और 400 अज्ञात पर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार जसीडीह थाना के एएसआई, यातायात थाना, कुंडा थाना के एसआई व दो महिला सहित तीन हवालदारों ने आवेदन दिया। सभी पुलिसकर्मियों ने घटना के समय उपद्रवियों द्वारा शारीरिक हमले और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय नेताओं और अराजक तत्वों द्वारा पुलिस पर झूठे आरोप लगाते सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने, पुलिसकर्मियों का विरोध का आरोप लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.