गिरडीह, फरवरी 1 -- गावां। गावां हटिया मैदान में अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष सह धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नारायण यादव एवं संचालन माले प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने किया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में किसान और पैक्स अध्यक्ष शामिल थे। बैठक में पैक्स में ऑनलाइन धान की इंट्री नहीं होने के कारण खरीदारी बंद होने और प्रखंड में धान खरीदारी की लक्ष्य घटाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। वहीं एमएसपी रेट बढ़ाने की मांग हुई। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि हेमंत सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। चुनावों के दौरान हेमंत सरकार ने किसानों से 3200 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन बेशर्मी के साथ सरका...