कटोरिया (बांका), अगस्त 3 -- बिहार के बांका में भूमि विवाद को लेकर बदमाशों द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना अजगैबीनाथ -देवघर कांवरिया पथ में सूईया थाना क्षेत्र के अबरखा के पास शनिवार रात की है। रात के करीब एक बजे की वारदात बताई जा रही है। मृतक अबरखा गांव निवासी स्व तेजो यादव का पुत्र द्वारिका यादव (60) बताया गया है। बदमाशों की संख्या 8 बताई जा रही है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। वहीं घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया रहा है। जानकारी के अनुसार द्वारिका यादव श्रावणी मेले में अबरखा स्थित अपने घर के करीब कांवरिया पथ में सीवान धर्मशाला से सटे शौचालय एवं स्नानागार चलाता था। शनिवार रात वह अपने दो बेटों के साथ वहां मौजूद था। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.