गोरखपुर, दिसम्बर 1 -- गोरखपुर। सब-वे निर्माण के लिए यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कुछ ट्रेनें विभिन्न तारीखों में निरस्त रहेंगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। निरस्तीकरण - गोरखपुर कैंट से 04 एवं 09 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर निरस्त रहेगी। - नरकटियागंज से 05 एवं 10 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर निरस्त रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...