बिहारशरीफ, नवम्बर 29 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के सदहा, अहियापुर, हुसेना और केनार स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सीय सुविधाएं बढ़ेंगी। इन अस्पतालों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उत्क्रमित किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजित कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों के उत्क्रमित होने पर लोगों को 32 की बजाय 147 तरह की दवाएं मिलेंगी। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...