दुमका, जनवरी 1 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में बुधवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 4जी ई-पॉश मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर अंचलाधिकारी सह प्रभारी एमओ राहुल कुमार शानू ने कहा कि पीडीएस डीलरों को 4जी ई-पॉश मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि राशन वितरण में आने वाली नेटवर्क और तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा सके। जिससे प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जा सके। इससे राशन वितरण व्यवस्था व अधिक मजबूत होगी। मौके पर प्रखंड के सभी 143 पीडीएस संचालकों व डीलरों को 4 जी ई-पॉश मशीन उपलब्ध कराया गया। मशीन संचालन को लेकर सभी डीलरों को प्रशिक्षण भी दिया गया।‌ मौके पर प्रशिक्षक के रूप में कुलदीप मंडल व विवेक राज सहित मुरारी दास, जीवन मंडल, मुरारी यादव, विनय कुमार, सुनील दास, गुलाबी देवी, मकू मुर...