हापुड़, नवम्बर 29 -- सीसीएसयू एनईपी यूजी की परीक्षाएं जारी हैं। रविवार को एसएसवी पीजी कॉलेज में 390 स्टूडेंट्स ने पेपर दिया। जबकि 13 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई गई। सीसीएसयू मेरठ ने एनईपी यूजी और पीजी परीक्षाओं के लिए एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें स्वामी विवेकानंद, दयावती कॉलेज, माधव कॉलेज, एसएसवी कॉलेज और संस्कार कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट शामिल हैं। शनिवार को दो पालियों में 390 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। जबकि 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में हुई। प्रत्येक परीक्षार्थी को चेकिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में भेजा गया। प्राचार्या प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जद में एनईपी यूजी की परीक्षाएं कराई जा रही हैं।

हिंदी हिन...