कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर, संवाददाता। काकादेव में नशेबाजी का विरोध करने पर दबंगों ने छात्र को जमकर पीटा। हवाई फायरिंग करते हुए छात्र को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। 39 सेकेंड के एक वीडियो में 5-6 आरोपितों ने छात्र को एक के बाद एक 22 थप्पड़ और घूंसे जड़े। वहीं दूसरे वीडियो में एक युवक फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपितों की तलाश शुरू की। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गीता नगर निवासी बीकॉम छात्र अमन सोनकर ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्तों के साथ पांडु नगर स्थित मानस मंच पार्क के पास चाय पीने गए थे। इस दौरान पार्क के पास स्थित गली में कुछ युवक शराब पी रहे थे। आरोप है कि नशे में धुत युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.