पीलीभीत, फरवरी 24 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में पीजी एमडी शिक्षण सत्र का जल्द आगाज होने की तैयारी की गई है। कॉलेज में कई चरण के निरीक्षण के बाद मिली फाइनल रिपोर्ट के बाद अब पीजी एमडी और पीजी एमएस की 39 सीटों पर एनएमसी से मंजूरी मांगी गई है। प्रस्ताव पर इसी सत्र में अनुमोदन प्राप्त हो सकता है। रुहेलखंड मंडल में मेडिकल कॉलेज में तेजी से सुविधाएं और संसाधनों को बढ़ाया जा रहा है। वर्ष 2024-25 और 2025-2026 में एनएमसी ने यहां निरीक्षण कर पहली बार में ही प्रतिवर्ष सौ एमबीबीएस छात्रों का प्रवेश करने की अनुमति जारी की थी। इसके बाद से लगातार दो सत्रों में कुल दो सौ एमबीबीएस के होनहार यहां मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें पीलीभीत जिले के भी आठ छात्राएं अध्ययनरत हैं। वर्ष 2025-2026 में 11 किस्म के विभिन्ना विशिष्टताएं जैसे लैब टेक्नीशियन, सीटी...