कटिहार, फरवरी 16 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जल्ला हरेरामपुर गांव में छापेमारी किया। गांव में पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया। किंतु घर से 39 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर प्राणपुर पुलिस दलबल के साथ गांव में पहुंचकर छापेमारी किया। किंतु पुलिस को देख शराब तस्कर फरार हो गया। छापेमारी के दौरान घर से 39 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार शराब तस्कर के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...